MP Election 2023: दो बड़े नेताओं ने एक साथ छोड़ी भाजपा, एक लड़ेगा निर्दलीय तो दूसरे ने थामा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का हाथ

By: Shilpa Fri, 27 Oct 2023 8:02:06

MP Election 2023: दो बड़े नेताओं ने एक साथ छोड़ी भाजपा, एक लड़ेगा निर्दलीय तो दूसरे ने थामा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का हाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर दल बदल का दौर जोरों पर है। भाजपा द्वरा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद से प्रदेशभर में पार्टी के भीतर ही विरोध देखने को मिल रहा है। प्रदेशभर में अब तक भाजपा के कई दिग्गजों से लेकर कार्यकर्ता तक बगावती तेवर दिखाते हुए पार्टी छोड़ चुके हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सूबे के दमोह जिले में भी भाजपा को एक साथ दो बड़े झटके लगे हैं। भाजपा नेता मोंटी रैकवार और विनोद राय ने भाजपा छोड़ दी है। मोंटी रैकवार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जबकि विनोद राय ने भाजपा छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ज्वाइन कर ली है। अब वो इसी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

बताया जा रहा है कि मोंटी रैकवार ने भाजपा में हो रही उपेक्षा से आहत होकर इस्तीफा दिया है। मोंटी भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भी रहे चुके हैं। अब वो दमोह विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि दमोह विधानसभा सीट सेभाजपा ने कद्दावर नेता जयंत मलैया पर भरोसा जताया है। अब दोनों दावेदार चुनावी मैदान में आमने सामने होंगे।

विनोद राय ने भाजपा से इस्तीफा देकर जबेरा विधानसभा सीट से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के टिकट पर चुनाव में उतरने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। विनोद राय भाजपा से जिला उपाध्यक्ष थे। उनकी पत्नी जबेरा जनपद अध्यक्ष हैं। जबेरा विधानसभा से भाजपा ने धमेंद्र सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने प्रताप सिंह लोधी को टिकट दिया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो अब तीनों दावेदारों के बीच चुनावी मैदान में रोचक मुलाकला देखने को मिलेगा।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com